Total Pageviews

Monday, November 22, 2010

हमसफ़र


हम समझते थे उम्र भर का हमसफ़र जिसे......

ज़ंजीर खींच कर वो मुसाफिर उतर गया...

Saturday, November 20, 2010

"हमारा अतुल्य भारत "

आज ना जाने क्यों किसी एक दोस्त के एक एस ऍम एस (मेसेज) ने मन को झंझोड़ कर रख दिया | वो उस मेसेज के माध्यम से शायद मुझसे कुछ कहना चाहता था या कुछ पूछना चाहता था | 

उसने मेरे सामने भारत की वो तस्वीर रखने की कोशिश की जिसे शायद हम देखते हुए भी अनदेखा सा करते हैं |
कुछ बातें जो उसकी मुझे छु गयीं उन्हें यहाँ वर्णित कर रहा हूँ |

भारत जहाँ पिज्जा तो ३० मिनिट में पहुचने की गारेंटी हैं, 

पर कोई मरता भी रहे तो भी एम्बुलेंस कब पहुचेगी उसका कोई भरोशा नहीं |



भारत जहाँ कार लोन  तो सस्ता है


भारत जहाँ सिम कार्ड तो फ्री में मिल जायेगा ,

मगर चावल ४० रुपये किलो हो गया |



जहाँ दिलों में मिठास तो है, मगर शक्कर के दामों ने मुह की मिठाश छीन ली |

भारत जहाँ दुर्गा को देवी की तरह तो पूजा जाता है ,


 मगर घर में जब बेटी पैदा हो जाये तो उसे मार  दिया जाता हैं |

 भारत जहाँ ओलंपिक में निशानेवाज़ी में पदक जीतने वाले को तो ३ करोड़ दिया जाते हैं,

 पर यदि सरहद पर लड़ते हुए कोई सिपाही किसी आतंकवादी की गोली से शहीद हो जाता है तो उसे सिर्फ एक लाख रुपये दिया जाते हैं |



तो हुआ ना अतुल्य भारत |  

Wednesday, November 17, 2010

"इंतज़ार"
एक अनजाने सफ़र में चले जा रहा हूँ मैं, 
बीच राह में खड़े तेरा इंतज़ार किये जा रहा हूँ मैं |
----०----
ना मंज़िल का पता है मुझे, ना तेरे आने की खबर , 
फिर भी ना जाने क्यूँ तेरा इंतज़ार किये जा रहा हूँ मैं |
----०----
मैं जानता ही नहीं इस सफर का अन्त क्या होगा ,
फिर भी ना जाने क्यूँ ये सफ़र तय किये जा रहा हूँ मैं ||
----०----
ना दुनिया से कोई गिला है मुझे, ना तुझसे कोई शिकायत,
फिर भी ना जाने क्यूँ खुद से शिकायत किये जा रहा हूँ मैं ||
----०----
बहुत डरता हूँ मैं तुझसे दूर जाने से , 

फिर भी ना जाने क्यूँ  तुझसे दूर हुए जा रहा हूँ मैं ||
----०----

पर अब भी आस है मुझे तेरे लौट आने की , 
इसलिए अब भी तेरा इंतज़ार किये जा रहा हूँ मैं ||
----०----
                                                                                राज़ 
ए- मोहब्बत तेरे अंजाम पे रोना आया,
जाने क्यों आज तेरे नाम पे रोना आया ||
-----०----
यूँ तो हर शाम मेरी उम्मीदों में गुज़र जाती थी,
पर आज कुछ बात है जो इस शाम पे रोना आया ||
-----०----
कभी तकदीर का मातम कभी, कभी दुनिया का गिला ,
मंज़िल- ए - इश्क में हर गम पे मुझे रोना आया ||
-----०----
जब भी हुआ ज़िक्र ज़माने में मोहब्बत का मेरी,
मुझको अपने दिल-ए-नादान पे रोना आया ||
-----०----

ए- मोहब्बत तेरे अंजाम पे रोना आया,
जाने क्यों आज तेरे नाम पे रोना आया ||
-----०----


                                                                                                     राज़ 

हम छायादार पेड़, ज़माने के काम आये,  

और जब सूखे तो जलाने के काम आये ||

"सजा " 

कोई देखे तो ज़रा वो कैसी सजा देता है , 

मेरा दुश्मन मुझे जीने की दुआ देता है || 
----०---- 

बुरे हालातों से तो तंग आकर हर कोई , 

वक़्त के आगे सिर अपना झुका देता ||
----०----

किसलिए फैलाऊ हाथ मैन गैरों के सामने , 

रोटी दो वक़्त की जब मुझको खुदा देता है ||
----०----

तो क्या हुआ जो तूने भी उस वक़्त छुड़ाया अपना दामन , 

बुरे वक़्त में तो साया भी दगा देता है ||
----०----

कोई मंजिल तक नहीं पहुंचाता ले जाकर "राज़", 


हर कोई बस दूर से ही राह दिखा देता है ||
----०----

यूँ तेज़ रफ्तार से ना चलो ए- हसीन सूरत वालों , 

एक हादसा चेहरे की पहचान मिटा देता है ||
----०----

यूँ तो अब तमन्ना ही ना रही इस दुनिया में जीने की , 

पर मेरा दुश्मन मुझे अब भी जीने की दुआ देता है ||

                                                                                                           राज़

Saturday, November 13, 2010

LOVE LOVE LOVE

Nothing in this world can explain how I feel
I can’t believe the love I have for you is oh so real
You are my pride and joy and I adore you so much
It’s not just your personality it’s also your gentle touch
Everything about you is just so wonderful
The time we spend together is just unbelievable
You are a part of me, and without you I’m no good
I will do any and everything to stay with you just like I know you would
The love of my life that I adore
Each day I see you I Love you More & More